जैक मा की जीवनी ৷ Jack Ma Biography In Hindi ৷ Jack Ma in Hindi Jivani
हारने वाले हमेसा असफलता के डर के बारे में सोचते हैं लेकिन जीतने वाले हमेशा सफलता के पुरुस्कार के बारे में सोचते हैं। दोस्तो मैं आज आपको अलीबाबा डॉट कॉम के फाउंडर और इस समय चीन के सबसे धनी व्यक्ति जैक मां की सफलता की कहानी के बारे में बताने जा रहा हूं। जैक मां विश्व के सबसे सफल इंटरप्रेन्योर में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति 20 बिलियन डॉलर्स आंकी गई है।
दोस्तो जेक ने यह सफलता इतनी आसानी से नहीं पाया है। उनके संघर्षों को अगर आप जानेंगे तो आश्चर्य करेंगे कि इतनी असफलताओं के बाद भी कोई आदमी कैसे आगे बढ़ते रहने की सोच सकता है।
Article Contents
जैक मा का प्रारम्भिक जीवन
जैक मा का जन्म 10 सितंबर उन्नीस सौ चौंसठ को चीन के एक छोटे से गांव में हुआ था। जब वे 13 साल के थे तभी उन्होंने इंग्लिश सीखनी शुरू कर दी थी। ऐसा चीन में बहुत ही कम लोग करते थे। क्योंकि उस समय चीन की प्रमुख बाजार चीनी थी और इंग्लिश सीखना जरूरी नहीं माना जाता था। इंग्लिश सीखने के लिए उन्होंने किसी शिक्षक का सहारा नहीं लिया था बल्कि वे टूरिस्ट गाइड बन गए थे और टूरिस्टों को घुमाने के दौरान वो उनसे इंग्लिश में बातें करने की कोशिश किया करते थे। उन्होंने यह काम करीब नौ साल तक किया जिससे उन्हें इंग्लिश का अच्छा नॉलेज हो गया था।
दोस्तो जैक मा का वास्तविक नाम मां यून है इन विदेशियों को गाइड करते करते एक विदेशी व्यक्ति से उनकी गहरी मित्रता हो गई जो उन्हें पत्र लिखा करता था। और उसी विदेशी मित्र ने उन्हें जैक नाम दिया। क्योंकि चीनी में उनका नाम बोलना और लिखना बहुत ही कठिन था। तब से मां युन को जैक के नाम से ही जाना जाता है।
जैक का पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था इसी वजह से वो फोर्थ क्लास में दो बार और एक में तीन बार फेल हो गए। कैसे भी करके ये सभी एग्जाम्स पास की तो ग्रेजुएशन के इंट्रेंस एग्जाम में उन्हें पांच बार असफलताएं मिली। उसके बाद जैक ने एक बहुत ही खराब माना जाने वाला में दाखिला ले लिया। जहां से 19 सौ 98 में उन्होंने अंग्रेजी में ग्रेजुएशन के एग्जाम पास की। जैक मा की कैरियर की शुरुआत भी बहुत ही असफलताओं से भरा हुआ था।
जैक मा का करियर
उन्होंने 30 अलग अलग जगहों पर नौकरी के लिए आवेदन किए लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इसी बीच वह एक बार केबीसी में भी नौकरी के लिए गए। उस समय केबीसी चीन में पहली बार आया था। इस नौकरी के लिए 24 लोगों ने आवेदन किया था जिसमें से 23 लोग सलेक्ट हो गए। लेकिन एकमात्र जैक का चयन नहीं हुआ। शुरू से ही इंग्लिश अच्छी होने के कारण बाद में उन्हें एक कॉलेज में ऐसे लेक्चरर रख लिया गया। उसके बाद उन्होंने कुछ दिनों तक ट्रांसलेटर का काम किया।
उन्नीस सौ 95 की शुरुवात में वो अपने दोस्त से मिलने अमेरिका गए जहां उन्होंने पहली बार इंटरनेट देखा। जैक मा ने इससे पहले कभी भी इंटरनेट नहीं चलाया था। जैक ने जब पहली बार इंटरनेट चलाया तो उन्होंने बीयर शब्द खोजा। उन्हें बीयर से संबंधित बहुत सी जानकारियां अलग अलग देशों से प्राप्त हुई लेकिन वह यह देखकर चौंक गए कि उस सर्च में चीन का नाम कहीं भी नहीं था। फिर उन्होंने चीन के बारे में सामान्य जानकारियां ढूंढने की कोशिश की लेकिन फिर उन्होंने पाया कि चीन की कोई सामान्य जानकारी भी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं थी।
जैक को इंटरनेट में एक अच्छा अपॉर्चुनिटी दिखाई दे रहा था जिसके बाद जैक ने इंटरनेट से ही जुडी हुई किसी काम को करने का सोचा। उन्होंने थोड़ा और रिसर्च किया और फिर अपने देश के छोटे बड़े व्यवसाय को इंटरनेट से जोड़ने के लिए अपने फ्रेंड्स के साथ मिलकर एक वेबसाइट बनाई जिसका नाम चाइना यलो पेज था। कॉन्सेप्ट अच्छा होने के बावजूद उन्हें चीन में इसके लिए फंडिंग नहीं मिल पाई। जिसके कारण उन्हें इसे भी बंद करना पड़ा।
दोस्तो इतनी असफलताओं के बातों से शायद ही कोई होगा जो आगे फिर और कुछ करना चाहेगा। लेकिन नहीं जैक ने अपनी पुरानी कमियों को ध्यान में रखते हुए अपनी वाइफ और 20 लोगों के साथ मिलकर उसी कॉन्सेप्ट के साथ फिर से एक नया वेबसाइट बनाया जिसका नाम अलीबाबा डॉट कॉम था इसमें भी उन्हें शुरुआत में थोड़ी सी प्रॉब्लम फेस करनी पड़ी लेकिन फिर सॉफ्टबैंक के एक बड़े निवेश के साथ इस कंपनी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते दुनिया की सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी को अगले चार सालों के अंदर ही अंदर अपने देश से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
जैक मा आज दुनिया के पर्सन में गिने जाते हैं। उनकी कुल संपत्ति 20 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। दोस्तो अलीबाबा की नेटवर्क फेसबुक से भी कहीं ज्यादा है और जितना कमाई एमेजॉन और ईबे मिलकर करती है उससे ज्यादा जैक की कंपनी अकेले करती है।
दोस्तो हमें असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका समझदारी के साथ मुकाबला करना चाहिए। क्यूंकि वक्त हमेशा एक सा नहीं होता है। अगर आपकी जिन्दगी में अभी छांव है तो इंतजार करिये। सफलता की किरण आपकी जिन्दगी को भी रोशन करेगी।
दोस्तो किसी काम में असफलता मिलने पर हताश न हों। असफलता तो आपको ज्यादा समझदारी से उसी काम को दुबारा करने का मौका देती है। आपका बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। इस लेख को श्येर करके आप हमारा मनोबल बढ़ा सकते हैं। आपको ये कहानी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।